Pre- script: This post is dedicated to the most beautiful language, the language that conveys the depth of the emotions like no other means- URDU...I was introduced to urdu by my baba, my grandfather, when I was a kid...It has stayed with me ever since...and my love for the language has only continued to grow as I progress along the road of life...
ज़िंदगी ज़िंदादिली का नाम है
मुर्दादिल भी क्या खाक जिया करते हैं... !
(Life is for the brave hearts...cowards don't live a life.)
बात तो किरदार की होती है
वरना क़द में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है...!
इस यकीन पर अंधेरों में सफ़र जारी है
कि मिल ही जाएँगे उजाले मुझको... !
अगर रास्ता खूबसूरत है तो पता करो किस मंज़िल को जाता है
लेकिन, अगर मंज़िल खूबसूरत है तो रास्ते की परवाह मत करना... !
(If the journey is beautiful,worry about where it leads you but if the destination is beautiful, don't care about the journey, no matter how tough.)
ज़िंदगी जीने का मज़ा उस वक़्त आता है जब जीने का कोई ख़ास मकसद हो
वरना तो जानवर भी ज़िंदगी गुज़ार ही लेते हैं... !
अभी आगाज़-ए-सफ़र में यूँ घबरा गये तुम
अभी सफ़र-ए-हयात में बहुत मंज़िल बाकी है... !
(Don't get scared at the inception of this journey called life. It has a lot to show, this is just the beginning.)
पूछो तो हर एक है तनहा सुलग रहा
देखो तो शहर शहर है मेला लगा हुआ...!
(Every place is buzzing with people and yet in reality, each of us here is lonely.)
किस किस को पेह्चानोगे इस शहर की भीड़ में
हर एक के चेहरे पर है हज़ार नक़ाब चढ़े हुए... !
(Everybody here wears a thousand masks, whom can you recognize and trust in this crowd of millions)
मंज़िल पे पहुँचने की होती है तलब जिनको
वो रास्ते में रुक कर सोचा नहीं करते... !
वो खुद ही तये करते हैं मंज़िल आसमानों की
परिंदों को नहीं दी जाती तालीम उड़ानों की
रखते हैं जो होंसला आसमान छूने का
उनको नहीं होती परवाह गिर जाने की... !
कामयाबी बुलंद हौसलों और पुख़्ता इरादे वालों को ही मिलती है
डरकर जीने वाले कल भी पीछे थे, और आज भी पीछे ही हैं...!












